दिनभर शरीर सुस्त रहता है तो रोज घर से निकलने से पहले करें यह योगासन

दिनभर शरीर सुस्त रहता है तो रोज घर से निकलने से पहले करें यह योगासन

सेहतराग टीम

सदियों से योग चिकित्सा को कारगर माना गया है। ऋषियों-मुनियों ने ग्रंथों में लिखा है कि योग करने से न केवल तन रहता है बल्कि मन भी स्वस्थ और प्रसन्न रहता है। अगर आप रोज सुबह योगासन करके घर से निकलें तो खुद को चुस्त व दुरुस्त महसूस करेंगे। आइए जानते हैं कि ऐसे कौन से योगासन हैं जो तन और मन दोनों एक्टिव रखते हैं।

पढें- जानें हार्मोन्स का संतुलन क्यों है जरूरी, इन 4 योगासन से करें संतुलित

सुप्त मत्स्येंद्रासन-

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर लेट जाएं। अब दोनों हाथों को कंधे की सीध में रखें। अब दायें पैर को घुटनों से मोड़ें और ऊपर उठाएं और बांये घुटने पर टिकाएं। अब सांस छोड़ते हुए दायें कुल्हे को उठाते हुए पीठ को बाईं ओर मोड़े और दायें घुटने को जमीन पर नीचे की ओर ले जाएं। इस दौरान आपके दोनों हाथ अपनी जगह पर ही रहने चाहिए। आपका सिर बायीं ओर रहेगा। यही क्रिया आपको बाएं पैर के साथ करनी है। इस क्रिया को कम से कम 3 से 5 करें। इस आसन से पीठ, नितंब, रीढ़ और कमर की हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

वक्रासन-

इस आसन को करने के लिए पहले आराम से बैठ जाएं अब अपने पैरों को सामने फैला लें और ऊपर का शरीर यानी मेरुदंड या रीढ़ की हड्डी सीध में रखें। अब अपने दोनों हाथों के पंजों को आंखों की सीध में जोड़ें और सांस लेते हुए दायीं तरफ जाएं और सांस छोड़ते हुए पुरानी मुद्रा में आ जाएं। अब ऐसे ही आपको बायीं ओर करना होगा। इस क्रिया को जल्दीबाजी न करते हुए 3 से 5 बार करना होगा।

पढें- रोज करें ये योगासन ताकि ब्लड प्रेशर का शिकार होने से बचें, ऐसे करें

पवनमुक्तासन-

इस आसन को करने के लिए जमीन पर लेट जाएं। आपके दोनों पैर एक सीध में रखें और हाथ बगल में रखें। अब एक गहरी सांस लेकर उसे छोड़ते हुए अपने दोनों घुटनों को छाती की ओर ले आएं हुए जांघों को अपने पेट पर दबाएं। अपने हाथों को पैरों के चारों ओर इस तरह से जकड़ें जैसे कि आप अपने घुटनों को टिका रहे हों।

 

इसे भी पढ़ें-

40 की उम्र की महिलाओं के लिए 3 खास योगासन

एसिडिटी पीछा नहीं छोड़ती, एक बार करें ये 3 योगासन, पाएं सटीक इलाज

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।